कतरास । शुक्रवार की शाम तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आकर एक शिक्षक की दर्दनाक मौत हो गई । घटना के संबंध में बताया जाता है कि बरोरा थाना अंतर्गत मांदरा कर्नल पब्लिक स्कूल के समीप हाईवा की चपेट में आकर बाइक सवार शिक्षक आ गए जिससे उनकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई, मृतक की पहचान पिपराटांड़ निवासी शिक्षक लखन प्रसाद महतो के रूप में हुई । वह पीयूष विहार हरिना स्थित संस्कार ज्ञानपीठ स्कूल के शिक्षक थे । वह स्कूल की छुट्टी के बाद छात्रों को ट्यूशन पढ़ा कर बाइक से अपने घर लौट रहे थे । इसी दौरान तेजी से आ रहे हाइवा उन्हें पीछे से धक्का मार कुचलते हुए आगे बढ़ गया । घटना के बाद चालक हाइवा को सड़क पर छोड़ कर फरार हो गया ।

शिक्षक लखन प्रसाद महतो की दो साल पहले शादी हुई थी । उनका तीन माह का एक बच्चा भी है । घटना की खबर मिलते ही उनके घर में कोहराम मच गया । घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने मुआवजा की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया । वहीं परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *