रांची । रांची में आज हुए भारी उपद्रव के बाद उपायुक्त छवि रंजन ने वहां कर्फ्यू लगा दिया है। बता दें कि जुमे की नमाज के बाद उपद्रवियों ने आज पुलिस पर ही हमला बोल दिया था। रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र झा सहित अन्य पुलिसकर्मी उपद्रवियों के पथराव से जख्मी हो गए। कई वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। आगजनी की भी घटना हुई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए उपायुक्त ने कर्फ्यू लगा दिया है। शहर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। पुलिस के द्वारा घूम- घूम कर मैक्स एलॉसमेंट कर के लोगों को अपने अपने घर चले जाने की चेतावनी दी जा रही है।
