कतरास । शनिवार को बाघमारा जमुनिया पैच में BCCL के पानी छिड़काव टैंकर की चपेट में आकर सीआईएसएफ के एक दरोगा की मौत हो गई । घटना के संबंध में बताया जाता है कि BCCL के पानी छिड़काव टैंकर की चपेट में सीआईएसएफ का क्यूआरटी वैंन आ गया । घटना मे एसआई सपन कुमार राय की मौत हो गई । हादसे में क्यूआरटी का वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया । बीसीलीएल क्षेत्र में पानी छिड़काव करने के लिए होलपैक वाहन को ही टैंकर जैसा बना दिया गया था । बताया जाता कि घटनास्थल ढलान नुमा क्षेत्र है जिस कारण टैंकर चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और यह हादसा हुआ । सपन क्यूआरटी वाहन के समीप खड़े थे । घटना में एक अन्य जवान चोटिल हुए है ।
