धनबाद । शुक्रवार को गोविंदपुर थाना क्षेत्र के सबलपुर के पास डींगर बांध तालाब के समीप पेड़ पर मौजूद मधुमक्खीयों ने लगभग आधा दर्जन लोगों को काट लिया था । इसके बाद कई लोग स्थानीय नर्सिंग में उनका इलाज जारी है । जबकि फुलमनी देवी नामक एक महिला की बिगड़ती स्थिति को देखते हुए उसे आनन-फानन में SNMMCH लाया गया जहां उनका इलाज जारी था । लेकिन शनिवार की सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मामले को लेकर स्थानीय निवासी पप्पू गोपनील का कहना है कि संबलपुर के समीप डिगारबांध तालाब के पास मौजूद पेड़ में मधुमक्खी की छत्ता लगा था, अचानक से मधुमक्खीयों ने आधा दर्जन से अधिक तालाब में नहा रहे व वहां मौजूद लोगों को काट लिया है ।
घटना में कई लोग घायल हो गए। कुछ लोग स्थानीय नर्सिंग में इलाज करवा रहे है । जबकि मेरी दादी को भी मधुमखी ने काट लिया था । जिनका SNMMCH में इलाज जारी था, आज इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम हाउस लाया गया है जहा पोस्टमार्टम के बाद अपने साथ ले जायेंगे और दाह-संस्कार अपने गाँव में ही किया जायेगा ।
