धनबाद । शनिवार को गोविंदपुर थाना क्षेत्र के रामनगर में जमीन विवाद को लेकर की चाकूबाजी की घटना हुई । घटना में एक व्यक्ति बुरी तरह लहू – लुहान होकर घायल हो गया है, जिसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है । घटना के संबंध में बताया जाता है कि रामनगर निवासी नंदू कुमार का जमीन विवाद में कुछ अज्ञात लोगों ने गला रेत दिया। जिसके बाद आनन-फानन में परिजन उन्हें इलाज के लिए SNMMCH अस्पताल ले गए । जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए । उसे जालना अस्पताल रेफर कर दिया है। हालांकि घटना की सूचना गोविंदपुर पुलिस को दे दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *