झरिया । ठंड के बढ़ते ही पूरे कोयलांचल में चोरों का आतंक बढ़ गया है । ठंड के बढ़ने से चोरी की घटनाओं में काफी इजाफा हो गया । शुक्रवार की देर रात चोरों ने झरिया थाना क्षेत्र के कोयरीबांध में एक ही रात एक ही मोहल्ले के चार घरों से नगदी समेत लाखो रुपये के आभूषण व अन्य सामान चुरा लिया और फरार हो गए । परिवार के सभी लोग रात में घर मे सोए हुए थे लेकिन उन्हें घटना की जानकारी सुबह हुई । स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी । झरिया थाना के एसआई कामता प्रसाद यादव अपने दल-बल के साथ मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई है । वहीं झरिया पुलिस ने दावा किया कि बहुत ही जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा और चोर पुलिस की गिरफ्त में होंगे ।

चोरों ने डॉ सुनील गुप्ता, संजीव साव, कृष्णा केसरी और धीरन प्रसाद केसरी के घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया । चोरों ने चारों घरों से नगदी समेत लाखों रुपये की संपत्ति चुरा लिया । डॉ. सुनील गुप्ता ने बताया कि मकान की छत पर पीछे से चढ़ कर चोर घर में घुसे थे । बेटा रात में पढ़ाई कर रहा था इसी बीच गहरी नींद लग गई । और मेन दरवाजा खुला रह गया । जिसके कारण चोर छत से घर में घुस गया । घर से मोबाईल, स्मार्ट वॉच, पेन कार्ड, 15 हजार नकद समेत अन्य साड़ी उठा ले गए। पीड़ित के अनुसार करीब 30 हजार रुपए से अधिक समान चोर ले गए हैं । घटना की जानकारी सुबह में हुई । चोरी के बारे में पता चलते ही क्षेत्र में हड़कम्प मच गया । इसके अलावा चोरों ने संजीव साव के घर से दो मोबाईल, दो लोकेट, 8 हजार रूपए नकद की चोरी हुई हैं । धीरन प्रसाद केसरी और कृष्णा केसरी के घर भी चोरी हुई । चोरों ने यहां से एक मोबाईल और दो हजार रुपए नकदी चोरी कर ले गए ।

घर मालिक संजीव साव ने बताया कि करीब 50 हजार की संपत्ति की चोरी हुई हैं । शुक्रवार की देर रात करीब 12 बजे घर के सारे सदस्य ठंड के कारण सो गए थे । जिसके कारण कुछ भी पता नही चल पाया । सुबह उठने के बाद देखा कि मुहल्ले शोरगुल हो रहा था । जिसके बाद घर में जांच किया तो घर से मोबाईल नकदी सहित अन्य समान गायब हैं । इस घटना के बाद से मुहल्ले के लोगों में भय का वातावरण माहौल है । मुहल्लेवासी ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगा रहे हैं ।

धनबाद के झरिया में एक अजीबोगरीब चोरी की घटना घटी । एक ही रात डॉ. के घर सहित चार घरों से नगदी समेत लाखों रुपये की संपत्ति की चोरी हो गई और घर में सो रहे घर के सदस्यों को भनक तक नहीं लगी ।

जल्दी चोरों को पकड़ लिया जाएगा कामता प्रसाद यादव, पुलिस अधिकारी,,,,,
वही चोरी की घटना को लेकर घटनास्थल पर पहुंचे झरिया थाना के एसआई कामता प्रसाद यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर मामले का उद्वेदन किया जाएगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *