झरिया । शुक्रवार को श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या से आए हुए पूजित अक्षत कलश की भव्य शोभा यात्रा गाजियाबाद के साथ वैष्णो देवी मंदिर झरिया में निकाली गई । इस दौरान नगर वासियों ने पूरे उत्साह के साथ शोभायात्रा का पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया इस दौरान पूरा नगर जय श्री राम हर हर महादेव के उद्घोष से गूंज उठा बता दे की पूजा अक्षत कलश शोभा यात्रा कोरीबांध स्थित बाल्मीकि मंदिर पर पहुंच कर संपन्न हुई। कई वर्ष बाद अयोध्या में प्रभु श्री राम का मंदिर पूरी तरह से तैयार होने में अब बस कुछ ही दिन विशेष रह गए हैं 22 जनवरी को अयोध्या में पूजा पाठ कर भव्य मंदिर को राम भक्तों के दर्शन के लिए खोल दिया जाएगा राम भक्तों ने आगामी 22 जनवरी के कार्यक्रम में अपने घर के समीप के मंदिरों में हरि कीर्तन और पूजा पाठ करने का आवाहन किया है। अरुण साहू सुभाष वाल्मीकि अविनाश वाल्मीकि गुड्डू वाल्मीकि बसंत बाल्मिकी शिव वाल्मीकि सीमा देवी, शंकर वाल्मीकि रवि बालमकी , लीला बावरी राहुल वाल्मीकि अरुण साहू सुभाष वाल्मीकि अविनाश वाल्मीकि गुड्डू वाल्मीकि शिव वाल्मीकि सीमा देवी, शंकर वाल्मीकि रवि वाल्मीकि लीला बावरी,सीमा देवी मैना देवी , मखना कुमारी ,सीता देवी माया देवी और वाल्मीकि समाज के सभी लोग उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *