झरिया । गुरुवार को जय श्री राम के नारों से पूरा झरिया नगर गुंजायमान हो उठा । सुबह 11 बजे वैष्णो दरबार से शोभा यात्रा निकल कर स्टेशन रोड सत्यनारायण मंदिर पहुंची और पूजित अक्षत कलश लेकर बाटा मोड़, चार नंबर, चिल्ड्रन पार्क, लाल बाजार, लक्ष्मीनिया मोड, होते हुए सब्जी पट्टी होते हुए बाटा मोड़ वैष्णो दरबार मंदिर पहुंची । शोभा यात्रा के दौरान डीजे के धुन पर शोभा यात्रा में शामिल श्रोताओं का पांव अपने आप थिरकने रखने लगा । के वैष्णो दरबार में आरती पूजन के बाद 24 घंटे के लिए यह कलश वैष्णो दरबार में स्थापित हों गया। 24 घंटे के बाद स्थापित कलश को राम जन्म भूमि अयोध्या के लिए ले जाया जाएगा ।
कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रुप से विजय बाबा, उमाशंकर तिवारी रामश्रेष्ठ झा, लल्लू झा, पंकज तिवारी, रंजीत पासवान, उमाशंकर चौहान, अरुण साव, अरिंदम बनर्जी उर्फ टुब्बू बनर्जी, अनूप साव, पप्पू गुप्ता, शैलेश सिंह चंद्रवंशी, रामचंदर बरनवाल, भगवानदास साव, पप्पू मार्बल, सौरव राउत, संतोष साव, डिसू रवानी, सुनील स्वर्णकार, संतोष कुशवाहा सनी स्वर्णकार, सचिन सोनी, गौरव गुप्ता, अमन सिंह, रामकृष्ण गुप्ता, अमन स्वर्णकार, यस झा, सचिन साव, रौनक राउत, कृष्णा स्वर्णकार, बंटी केसरी, शुभम, राहुल व मुख्य यजमान शीला देवी, खुशबू देवी, प्रीति देवी, एकता देवी, सविता देवी, पूनम देवी ।
इन भजनों की धुन पर झरिया नगर हुआ राम मय,,,,
राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी,,,,,
हर घर भगवा छाएगा राम राज्य फिर आएगा,,,,,
रामजी की निकली सवारी, रामजी की लीला है न्यारी,,,,
