कतरास । सिजुआ क्षेत्र के तेतुलमारी कोलियरी अंतर्गत पी एस टी 2 नंबर खदान में रात्रि पाली में हाजरी बनाने के लिये लाइन में खड़ा कोलकर्मी नौरंगी पासवान को अचानक
हार्ट अटैक आने से गिर गया ।तत्काल सहकर्मियों ने धनबाद अस्पताल ले गया । जहाँ डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद पुनः शव को पी एस टी 2 नंबर खदान लेकर पहुंचे और शव रख कर लोग तत्काल प्रोवेजनल नियोजन की मांग कर रहे है। मृत कर्मी बोर्रागढ उपर सेंटर का रहने वाला था, घटना की सूचना पाकर पुत्र कुंदन कुमार पासवान सहित अन्य कार्यस्थल पहुचकर प्रबंधन से तत्काल नियोजन के लिये प्रक्रिया शुरू कर दी है । मृतक के आश्रित को तत्काल नियोजन नही मिलने तक शव कार्य स्थल पर रहेगा। प्रोवेजनल नियोजन ,दाह संस्कार सहित अन्य राशि व सुविधा तत्काल देने की मांग कर रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *