बलियापुर । कृषि विज्ञान केंद्र धनबाद में मंगलवार को 18वीं वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक विरसा कृषि विश्वविद्यालय रांची के प्रसार शिक्षा निदेशक डॉ जगन्नाथ उरांव की अध्यक्षता में हुई। डॉ उरांव ने कहा कि किसानों के हित में आजीविका को सुरक्षित करने के जलवायू, स्मार्ट कृषि अपनाने पर बल दिया। डॉ अरुण कुमार ने मोटे अनाज को खेती में अपनाने व जिले में सब्जी, फूल , मशरूम की खेती को आत्मनिर्भर बनाने में उपयोगी है। कृषि विज्ञान केंद्र धनबाद के वरीय वैज्ञानिक डॉ ललित कुमार दास ने वर्ष 2023-24 के क्रिया कलापों के प्रगति, वैज्ञानिकों द्वारा किए गए अनुसंधान जैसे धान आधारित फसल में विविधता, डीप सिंचाई को प्रोत्साहन, आलू कटहल का मूल्य संवर्धन, कृषि प्रौद्योगिकी का प्रचार प्रसार विषय पर बताया। आगामी वर्ष 2024-25 के लिए कार्य की रूप रेखा संबंधित विभागीय अधिकारियों के सुझावों पर अमल करते हुए निदेशक के निर्देशन में तैयार किया गया। मंच का संचालन वैज्ञानिक डॉक्टर सीमा सिंह व धन्यवाद ज्ञापन वैज्ञानिक डॉ राजीव कुमार ने किया। मौके पर जिला कृषि पदाधिकारी श्रीमती रेणुवाला, जिला उद्यान अधिकारी सुरेंद्र सिंह, जिला कृषि अभियांत्रिकी अधिकारी, जिला साहिल कंजर्वेशन अधिकारी उदयकांत, बीएयू के वरीय वैज्ञानिक डॉक्टर अरुण कुमार, डॉक्टर पुरन, डीडीएम नावार्ड रवि लोहानी, सारथी मंडल आदि ने बैठक को संबोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *