बलियापुर । परघा कहालडीह रूपा अग्रवाल फर्लायस ब्रिक्स प्लांट में एक दर्जन अपराधियों ने धावा बोलकर पिस्टल की नौक में लूट की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान अपराधी उत्तर दिशा से पहुंचकर गार्ड निरंजन मंडल के ऊपर पिस्टल सटाकर बंधक बनाया। घटना रात बारह बजे की बताई जा रही है। अपराधियों ने गार्ड को पिस्टल सटाकर चुपचाप रहने को कहा नहीं तो गोली मारने की धमकी दी। अपराधियों ने दस एचपी एक मोटर, पांच एचपी एक मोटर, दो एचपी एक मोटर, पावर पैक एक, पावर पैक का मोटर्स साढ़े सात एचपी, साढ़े सात एचपी मोटर, चार सौ सात वाहन के बेटरी समेत करीब पांच लाख के संपत्ति लूट ले गए। भुक्तभोगी रूपा अग्रवाल ने इस सिलसिले में बलियापुर थाना को लिखित शिकायत किया है। थाना प्रभारी एसके यादव ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। मामले को ले छापामारी की जा रही है। पुलिस मामले को चोरी बात रही हैं। दूसरी ओर ताड़गाछ मोड़ के पास चोरों ने राजीव कुमार शर्मा का चार सौ सात वाहन बीआर एश 23जी4782 चोरी कर भाग निकले। घटना रात करीब 11:24 मिनट की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *