कतरास । जोगता थाना क्षेत्र स्थित सिजुआ 10 नंबर मोड़ के समीप दो बाइक आपस मे टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी । वहीं दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गये ,आनन फ़ानन में स्थानीय लोगों ने पुलिस के सहयोग से दोनों को उठाकर कतरास स्थित निचितपुर अस्पताल ले गयी, जहाँ डॉक्टरों ने एक की गंभीर स्थिति को देखते हुए इलाज करने लगे और दूसरे को मृत बताकर एसएनएमसीएच धनबाद भेज दिया । गंभीर रूप से घायल एक 20 वर्षीय युवक पांडेडीह 6 नंबर निवासी टेनी चौहान का बेटा सागर चौहान बताया जाता है । वही दूसरे की अभी तक पहचान नही हो पाई है फिलहाल जोगता पुलिस मामले को लेकर छानबीन कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *