कतरास। आज कतरास थाना क्षेत्र के लेडीडुमर पुल के पास तीन बाइक सवार अपराधियों ने तगादा कर कर लौट रहे अंडा व्यापारी से लगभग 2 लाख रुपये बंदूक की नोक पर लूट लिया। भूक्तभोगी रुस्तम अली कुरैशी ने बताया कि वह बीरबल मंडल अंडा व्यापारी के पास काम करता है।बाघमारा से तगादा करके वापस लौट रहे थे। तभी लेडी डूमर के पास ओवरटेक कर तीन बाइक सवार नकाबपोश अपराधियों ने उसके बाइक को रोका और उसके सर पर बंदूक सटाकर रुपए से भरा बैग छीन लिया और उसके साथ मारपीट की। बाइक का चाबी भी छीन लिया। घटना संध्या लगभग 6 बजे की है।

घटना की सूचना कतरास पुलिस को दी गई। मौके पर कतरास पुलिस पहुंचकर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा को खंगालना शुरू किया। लेकिन किसी तरह का सुराग नहीं मिला। बताते चले की लेडी डूमर पुल के पास पहले भी कई बार छिनतई की घटना घट चुकी है। स्थानीय ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि यहां पर कभी भी पेट्रोलिंग गाड़ी नहीं रहता है जिसके कारण आए दिन घटना घटने रहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *