झरिया। झरिया के ख्यातिप्राप्त ज्योतिषविद और सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक के निधन पर परिवार सहित झरिया के लोगों ने चिल्ड्रेन पार्क में आम का पौधा लगा कर श्रद्धांजलि दिया । सर्वप्रथम ज्येष्ठ पुत्र प्रधुम्न चौबे ने स्व. जगदीश चौबे के तश्वीर पर मालार्पण किया फिर उनके पुत्र, पुत्रबधू, पोता, पोती सहित सभी लोगों ने पुष्पांजलि दिया । प्रधुम्न चौबे ने कहा कि यह आम का पौधा पिता जी का सजीव स्मारक साबित होगा । पिता जी जीवनपर्यंत परमार्थ के कार्य मे लगे रहे । उनके नाम का स्मृति वृक्ष भी लोगों को फल एवं ऑक्सीजन दे कर पर्यावरण संरक्षण के कार्य में लगा रहेगा । प्रधुम्न चौबे ने कहा कि इस पौधा को वृक्ष बनाने तक हमलोग स सेवा करेंगे । मौके पर ग्रीन लाइफ के संयोजक डॉ मनोज सिंह, यूथ कॉन्सेप्ट के संयोजक अखलाक अहमद,प्रियंका सवर्ण, ब्रजेश चौबे, शिक्षिका शिल्पी चौबे, डॉ आनंदित चौबे, मनस्विता कात्यायन, वत्सता चौबे, अनुजा चौबे, ईशान चतुर्वेदी, अशफाक हुसैन, अज़फर इक़बाल, अलमास, अब्दुल हक़ अर्शी सहित बड़ी संख्या में लोगो ने श्रद्धांजलि दी ।
