झरिया । आठ वर्ष पूर्व जम्मू कश्मीर के पंपोर में आतंकवादी हमले में शहीद हुए स्व० शशिकांत पाण्डेय का रविवार को जोरापोखर थाना मोड़ के निकट शहीद चौक पर आठवीं पूण्यतिथि मनाई गई।चौक में स्थापित बलिदानी शशिकांत पाण्डेय कि प्रतिमा पर स्वजन सहित जिले के कई हस्तियों ने माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित करते हुए श्रधांजलि अर्पित किया है। पूण्यतिथि के मौके पर परिजनों द्वारा दो दिवसीय श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया था। जिसमें शनिवार से शुरू कि गयी 24 घन्टे के रामायण पाठ का आज समापन हो गया है। इस दौरान शहीद की मूर्ति के निकट पूजा अर्चना की गई। पुजा के बाद प्रसाद का वितरण कि गई।श्रद्धांजलि अर्पित करने के दौरान पिता राजेश्वर पाण्डेय मां ललिता देवी सहित परिजन घटना को याद करते हुए सभी की आँखे नम हो गई थी। पिता श्री पांडेय ने बताया कि पुत्र की आठवीं पुण्यतिथि है 17 दिसम्बर 2016 को जम्मू कश्मीर के पंपोर में आतंकवादियों की गोली लगने से पुत्र शहीद हो गए थे।

उन्होंने देश के लिए शहीद हुए पुत्र पर गर्व व्यक्त किया है। शहीद की पूण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा में धनबाद विधायक राज सिन्हा, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजकुमार अग्रवाल, पूर्व वियाडा के चेयरमैन विजय झा,बबलू सिंह, रंजीत सिंह ,पिता राजेश्वर पांडेय, माँ ललिता देवी,भाई श्रीकांत पांडेय, बहन रिंकू देवी, सिंधु देवी सहित परिवार के सभी सदस्यों ने शहीद शशिकांत को देश का गौरव बताते हुए उसके जज्बे को नमन किया। शहीद कि पूण्यतिथि पर राजेश भारती, नरेश भारती , विनोद सिंह , उदय तिवारी , कमलेश तिवारी, अजय पासवान, भोला शर्मा, उत्पल झा ,संजय चौहान, ज्वाला सिंह, सुमेश चंद पाठक, जोगिंदर पासवान, शुभम कुमार, गौरव पांडे, विकास चौधरी, रिजवान खान, संजय गुप्ता,रामदेव चौहान, भगत सिंह, राम लखन रजक, संतोष मिश्रा,अभिनव सिंह, करण चौहान आदि ने भी श्रधा सुमन अर्पित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *