लालटू मिठारी
बलियापुर । मंगलवार को एक सड़क दुर्घटना में दो नाबालिक छात्रों की दर्दनाक मौत हो गई ।घटना के संबंध में बताया जाता है कि मंगलवार को छोटा अंबोना कोइरी बस्ती निवासी तपन दा का लगभग 17 वर्षीय पुत्र छात्र सूरज और मंतोष गोप का लगभग 18 वर्षीय पुत्र छात्र धीरज बलियापुर के बीबीएम कॉलेज री एडमिशन के लिए गए थे । जहां से कॉलेज का काम खत्म कर वापस अपने घर बलियापुर थाना क्षेत्र के छोटा अंबोना कोइरी बस्ती लौट रहे थे ।इसी दौरान सिन्दूरपुर पांडेडीह के समीप किसी अज्ञात वाहन के द्वारा चकमा खाकर इनका बाइक पेड़ से टकरा गया और दोनों वहीं गिर गए ।
घटना में दोनों को गंभीर चोटे आई । जिसके बाद बलियापुर थाना पुलिस की मदद से दोनों घायलों को उठाकर धनबाद के SNMMCH अस्पताल ले जाया गया । जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत्यु घोषित कर दिया । वहीं घटना की सूचना मिलते ही पूरे गांव गांव में मातम पसर गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है ।
