धनबाद । मंगलवार को गांधी सेवा सदन धनबाद में मारवाड़ी युवा मंच धनबाद कोयलांचल शाखा द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया । इस दौरान मंच के सचिव श्री शंकर चौधरी ने बताया कि मंच की ओर से 6 से लेकर 8 दिसंबर तक निशुल्क विकलांग सहायता शिविर का आयोजन किया जा रहा है । जिसमे जरूरतमंद विकलांग लोगों के लिए हाथ, पांव, बैशाखी या कान का मशीन की व्यवस्था की जाएगी और कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण कराया जाएगा । इसके लिए 25 नवंबर से रजिस्ट्रेशन जारी है व आगे जो जरूरतमंद लोग कृत्रिम अंग लगाना चाहते हैं वह इन नंबरों पर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं । 9304080 499 नीरज अग्रवाल, अध्यक्ष, 9279126777 शिव शंकर चौधरी, सचिव, 9234674 321 सुनीता अग्रवाल कोषाध्यक्ष । निरज अग्रवाल, शिव शंकर चौधरी, संजय अग्रवाल, ललित अग्रवाल, शुभम मित्तल, प्रिंस कथूरिया, विष्णु, सनजय पटवारी आदि लोग मौजूद थे ।
