धनबाद । चैत्र नवरात्र और हिंदू विक्रम संवत 2079 के शुरू होने के उपलक्ष्य में आरोग्य भारती किशोरी विकास समूह के तत्वाधान में शनिवार की सुबह प्रभात फेरी निकाली गई। जिसका नेतृत्व किशोरी विकास समूह की रमा सिन्हा ने की। प्रभात फेरी का आयोजन रणधीर वर्मा चौक पर विधि पूर्वक शुरू किया गया। जहां से किशोरियों का समूह प्रभात फेरी करते हुए गोल्फ मैदान स्थित खंडेश्वरी बाबा मंदिर पहुंचा। जहां किशोरी विकास समूह की किशोरियों ने मां भगवती और भारत माता की आरती कर चैत नवरात्र तथा हिन्दू विक्रम संवत 2079 की खुशियां मनाते बुरे एक-दूसरे को बधाई दी।

मौके पर रमा सिन्हा ने बताया कि देश हिंदू राष्ट्र की ओर बढ़ते हुए अपनी सभ्यता और संस्कृति को पुनर्जीवित करने का अभियान चल रहा है। हमारे राष्ट्र में नव वर्ष चैत्र शुक्ल पक्ष प्रतिपदा से शुरू होती है। जिसे लोगों तक पहुंचाने के लिए किशोरी विकास समूह की किशोरियों ने प्रभात फेरी निकालकर नव वर्ष की खुशियां मनाते हुए पूजा पाठ कर देशवासियों को नए वर्ष पर उन्नति और तरक्की का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *