निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । एस पी माइंस चितरा का जामताड़ा रेलवे साइडिंग में कोयला डंप कर देश के विभिन्न स्थानों में मालगाड़ी के द्वारा निर्यात करते हैं। जिसमें इस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड कंपनी ने कोयला की सुरक्षा व्यवस्था के लिए जामताड़ा जिले से होमगार्ड की माँग कर ड्यूटी पर लगाते हैं। जहां दर्जनों होमगार्ड ड्यूटी पर रहते हैं। इसी दौरान आज सुबह कुछ कोयला चोरों ने कोयले की चोरी रेलवे साइडिंग से कर रहे थे। तभी होमगार्ड कर जवानों ने देख लिया और उस पकड़ने के लिए दौड़ लगाया तभी ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे होमगार्ड जवान की दर्दनाक मृत्यु मौके पर हो गई। सूचना मिलते ही साइडिंग के कर्मचारी, सदर थाना पुलिस और जी आर पी मौके पर पहुँचकर मामले की छानबीन कर रहे हैं। वहीं परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल है।
