अजय कुमार जीतू
कतरास । विश्व पर्यावरण दिवस पर बीसीसीएल सिजुआ क्षेत्र के तेतुलमारी के इकोलॉजिकल रेस्ट्रोरेशन पार्क व निचितपुर कोलियरी के व्यू पॉइंट में सभी अतिथियों ने पौधे के रक्षा व संपोषित करने का संयुक्त रूप से संकल्प लिया।तेतुलमारी कोलियरी के ऑपरेटरों व एकोलीजिकल पार्क के महिला कर्मियों को पौधे प्रदान कर सम्मानित किया। बी सी सी एल के प्रज्वला महिला समिति सिजुआ क्षेत्र द्वारा तेतुलमारी इकोलॉजिकल रेस्ट्रोरेशन पार्क में वृक्षारोपण करने के बाद सभी ने पेड़ पौधे के रक्षा व संपोषित करने का संकल्प लिया।
सभी ने एक स्वर ने कहा कि पेड़ पौधे को मत करो नष्ट, सांस लेने में होगा कष्ट।मौके पर सिजुआ क्षेत्र के महाप्रबंधक पी के दुबे ,व प्रज्वला महिला समिति सिजुआ क्षेत्र के अध्यक्षा आशा दुबे,संजीदा आलम, विनीत माझी, सुनीता सिंह, संतु झा, सिमा जायसवाल, धर्मबीर आलोक, अपर महाप्रबंधक ए के राय ,नवीन ठाकुर,अविनाश कुमार,परियोजना पदाधिकारीदय आलमगीर आलम व संजय कुमार सिंह, राजेश रंजन, अनंत विजय,तेतुलमारी कोलियरी प्रबंधक संजय नंदा,आर बी दोरजी,रमेश सिंह, रामप्रीत प्रसाद,मनोज कुमार,अमित सागर ,धन्नजय सिंह, मिथलेश कुमार,मो शहजादा, पंचू सिंह सहित अन्य मौजद थे।
जबकि कतरास क्षेत्र के सिजुआ साईडिंग में महाप्रबंधक ए के सिंह के नेतृत्व में वृक्षारोपण किया गया.मौके पर क्षेत्रीय सलाहकार समिति के सदस्य हलधर महतो, छोटू सिंह,हरेंद्र सिंह,प्रदीप पासवान,अधिजारी में सतीश कुमार सिंह, सुरेंद्र भूषण, क्षेत्रीय पर्यावरण अधिकारी रितेश रंजन, सौरभ सिंह,सैलजानंद,संजय सिंह,अशोक कुमार,मनमोहन,पी के सिंह आदि उपस्थित थे। वही बरोरा क्षेत्र में भी विश्व पर्यावरण दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम के दौरान लोगो और बच्चों में जागरूकता लाने के लिए निबंध प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता, पौधारोपण आदि का आयोजन किया गया ।
विश्व पर्यावरण दिवस पर संस्कार ज्ञानपीठ स्कूल में निबंध प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता करायी गयी । उक्त अवसर पर मुख्य अतिथि बरोरा एरिया के महाप्रबंधक जितेन्द्र मलिक द्वारा पुरूस्कृत किये गए । मौके पर क्षेत्रीय प्रबंधक (कार्मिक) मुकेश कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक (पर्यावरण) प्रवेश कुमार यादव एवं क्षेत्रीय सलाहकार समिति के सदस्य उपस्थित थे । पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगो ने सामूहिक रूप से पर्यावरण की रक्षा करने की शपथ ली तथा ईको-रेस्टोरेशन पार्क में पौधारोपण किया और पौधों की रक्षा एवं संपोषित करने का प्रण लिया ।
महाप्रबंधक श्री मलिक ने सभी से पर्यावरण एवं पारस्थितिकी तंत्र की सुरक्षा के लिये सहयोग माँगा और इस वर्ष के विषय “सिर्फ एक पृथ्वी” के महत्त्व के बारे में बताया । प्रकृति के लिए संवेदनशीलता लाने एवं प्रदूषण को कम करने के लिए 200 पौधों का वितरण किया गया ।
