सिंदरी । वार्ड 55 धनबाद नगर निगम के सिंदरी थाना क्षेत्र के शहरपूरा बाजार झोपड़ी मार्केट में शनि शर्मा पिता स्वर्गीय मुखलाल शर्मा उम्र लगभग 23 वर्ष नामक युवक ने किसी कारण वश अपने घर के बगल के मंदिर में जाकर चादर के सहारे सीलिंग से लटक कर फांसी लगा लिया। सूचना पर सिंदरी थाना के एएसआई बिनय दुबे मोके पर पहुच कर पंचनामा कर अन्त्य परीक्षण केलिय एसएनएमसीएच धनबाद भेंज दिया गया।
वहाँ के लोगो ने बताया कि शनि पढ़ने में अच्छा था और कुछ दिन पहले ही मिलिट्री का परीक्षा दे कर आया था। बताते चले कि लगभग 5 साल पहले ही उसके पिता की भी मृत्यु हुई थी।लकड़ी का फर्नीचर बनाने का पुस्तैनी पेश है लेकिन अब घर का माली हालत खराब हो गया है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है की आत्महत्या के पीछे का कारण आर्थिक तंगी हो सकता है । शनि के मां का रोरोकर बुरा हाल था।
