रिपोर्टर विजय कुमार पासवान
भगतडीह । विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रविवार को बस्ताकोला न्यू आउटसोर्सिंग पेच ओल्ड ओबी डंप पर पौधरोपण किया गया. बस्ताकोला महाप्रबंधक सोमन चटर्जी के निर्देश पर पीओ एके शर्मा के नेतृत्व में कर्मियों ने करीब ढाई सौ पौधे लगाए. इस दौरान एके शर्मा ने कहा कि पर्यावरण संतुलन के दिशा में बस्ताकोला क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हुए हैं.ओल्ड ओबी डंप पर 5 हजार पौधे लगाया गया था ।

जो उचित देखभाल के कारण अब हरा भरा जंगल का रूप ले रहा है. पशु पक्षी के साथ कई छोटे जानवर भी विचरण करते देखे जा सकते हैं. पौधों की देखरेख के लिए एवं नियमित सिंचाई की व्यवस्था प्रबंधन ने किया है. पौधारोपण कार्यक्रम में बीसीसीएल अधिकारियों के साथ आउटसोर्सिंग कर्मियों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया. मौके पर सुमित झा, एसके राय, अजय सिंह, विजेंत कुमार, आउटसोर्सिंग प्रतिनिधि सोनू सिंह, अभिषेक सिंह आदि थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *