झरिया । झरिया थाना पुलिस ने गांजा के अवैध धंधेबाजों के खिलाफ अभियान चलाया। बीती रात झरिया थाना क्षेत्र के कोयरीबांध, बनियाहीर व भालगढा में छापामारी कर भारी मात्रा में गांजा जब्त किया साथ ही तीन धराए। पुलिस टीम जब्त गांजा की कीमत का आकलन करने में जुटी हुई है। बताते है कि विगत कुछ दिनों से झरिया शहर के चर्चित कोयरीबांध , बनियाहीर के अलावे भालगढा में अलग – अलग धंधेबाज बिहार से गांजा लाकर बेचने का गोरखा धंधा चला रहे थे। धंधेबाजों द्वारा हर चौक चौराहे पर गांजा की बिक्री कराया जाता था।

जिसकी गुप्त सूचना थानेदार को मिली। गांजा बेचने की बातों के सत्यापन होने के बाद एक पुलिस टीम का गठन कर छापामारी की गई। लोगों का कहना है कि शाम ढलते ही झरिया के चिल्ड्रेन पार्क , सहित चौक चौराहे पर नशेडियों का अड्डा बना रहता है। जिससे महिलाएं, स्कूली छात्राओं सहित राहगीर को कठिनाई का‌ सामना करना पड रहा है। इस सबंध में झरिया थानेदार पंकज कुमार झा ने कहाकि गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी कर गांजा सहित तीन लोगों को पकड़ा गया है। मामले की जांच पड़ताल कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *