अजय कुमार जीतू

कतरास । शनिवार की शाम जोगता थाना अंतर्गत 22/12 पोखरिया खदान जहाँ पूर्व में बीसीसीएल द्वारा उत्खनन किया गया था,एक बच्चा डूब गया था।बच्चा सेन्द्रा निवासी विदेशी प्रसाद कुशवाहा का 12 वर्षीय शिवम कुमार बताया जा रहा था, लगभग 12 घण्टे बीतने के बाद उसे निकाला गया।जोगता थाना द्वारा अनुभवी गोताखोरों द्वारा दुबे हुए बच्चेकी खोजबीन की गई थी।कल शाम शिवम यहाँ।नहाने और पानी ले जाने के लिए यहाँ पर आया था,नहाने के क्रम में उसका पैर फिसल जाने से यह घटना घटी।

शव के निकलते ही परिजनों के बीच चीख पुकार मच गई।वहीँ घटना के बाद घटनास्थल पर सैंकड़ो को संख्या में स्थानीय लोगों का हुजूम भी उमड़ पड़ा।सभी के बीच यह चर्चा का विषय था कि इस बन्द खदान को स्थानीय बीसीसीएल प्रबंधन द्वारा समय पर समुचित भराई करा दी जाती तो इस तरह की घटना नही होती।इसी मुद्दे को लेकर मृतक के परिजनों में भी रोष देखा जा रहा है।
फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *