झरिया । अखिल भारतीय युवा मंच झरिया शाखा द्वाराआज दिनांक 05 जून 2022 ,( रविवार ) को “विश्व पर्यावरण दिवस” के शुभ अवसर पर हरित अमृत महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आज युवा मंच के सभी सदस्य ने मिल के अपने पर्यावरण को बचाने के साथ साथ अपने शहर की हरियाली को भी बढ़ाना का संकल्प लिया । इसी क्रम में शाखा सदस्यों द्वारा 51 पौधे लगाएं गए। जो कि डीएवी स्कूल झरिया वा बस्तकोला गौशाला मै युवा मंच के साथी द्वारा लगाया गया।
आओ करे पर्यावरण की सुरक्षा ।
ताकि हमारा भविष्य हो अच्छा ।।
इसी के क्रम मै शाखा द्वारा गौ सेवा का भी आयोजन गौशाला मै किया गया जिसमें गौ माता को हरी घास खिलाई गई |
वहीं अध्यक्ष निशा शर्मा ने कहां की स्वयं के जन्म को सार्थक करने के उद्देश्य से पर्यावरण संरक्षण हेतु झरिया मे वृक्षारोपण किया। हजारों लाखों पेड़ की कटाई प्राकृतिक के साथ खिलवाड़ के कारण जलवायु परिवर्तन एवं महामारी का प्रकोप दुनिया वासी झेल रहे हैं। हमें खुद को बचाने के लिए प्रकृति को बचाना होगा। पर्यावरण की रक्षा स्वयं की रक्षा करने के बराबर है।
मौके पर मंडली उपाध्यक्ष पूर्व अध्यक्ष विवेक लीला एवं पूर्व अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, राजीव सांवरिया, शाखा अध्यक्ष निशा शर्मा, उपाध्यक्ष पंकज मोदी, सचिव अनूप मित्तल, अमित अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, रुपेश शर्मा, अमित जालान,चंदन पटवारी, आयुष जालान, राजेश अग्रवाल, निर्मल काजरिया, अनीता काजरिया, कविता अग्रवाल, ज्योति अग्रवाल,किरण शर्मा, किरण अग्रवाल, पूनम अग्रवाल, अरविंद शर्मा,दीपक अग्रवाल (मिक्की ),एवं पतंजलि योग शिविर धनबाद के अध्यक्ष मौजूद थे!
