निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी को गुप्त सूचना मिली की सदर थाना क्षेत्र के दुमका रोड एस बी आई ए टी एम के पास से एक साइबर अपराधी ए टी एम से साइबर ठगी का रुपय निकाल रहा है। सूचना के आधार पर एस पी ने साइबर थाना प्रभारी मनोज कुमार को निर्देशित करते हुवे उक्त साइबर अपराधी को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया। जिसके बाद थाना प्रभारी ने दल बल के साथ उक्त स्थान पर पहुँचकर साईबर अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। आज एस पी अनिमेष नैथानी ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर दुमका रोड स्थित एस बी आई ए टी एम के पास से सतीश दास नामक व्यक्ति उम्र 45 वर्ष, पिता दखीन दास, ग्राम मोहलीडीह, थाना नारायणपुर जिला जामताड़ा का रहने वाला है।

जिसे गिरफ्तार किया गया। इस व्यक्ति से जब पूछताछ किया गया तो उन्होंने बताया कि इनके द्वारा विभिन्न एप का लिंक भेजकर स्कीन की गतिविधि को रिकार्ड कर साइबर ठगी करते हैं साथ ही हरियाणा फरीदाबाद निवासी विनोद एवं पूजा (पति-पत्नी) के नाम पर विभिन्न बैंको में फर्जी तरीके से खाता खुलवाकर उसमें ठनी का पैसा भेजते है। जिसका खाता का ए टी एम कार्ड इनके पास रहता है जिससे ये तत्काल विभिन्न ए टी एम से पैसे का निकासी कर लेते है। इनके पास से एक मोटरसाइकिल, दो मोबाइल, दो ए टी एम कार्ड और नगद दस हजार रुपय बरामद हुई है। इस संबंध में इनके विरुद्ध जामताडा साईबर अपराध थाना में सं0 57/ 24 दिनांक 19.10-2023 दर्ज किया गया है। पकड़ाये अभियुक्त के पास से मोबाइल कार्ड, ए०टी०एम० कार्ड, नगद राशि दो पहिया वाहन की बरामदगी हुई है।

एस पी ने बताया की अपराध करने की शैली, दुसरे व्यक्ति के नाम से सिम एवं मोबाईल फर्जी तरीके से प्राप्त कर एवं मोबईल एवं सिम का प्रयोग करके गूगल से CREADIT CARD / DEBIT CARD का CARD HOLDER सर्च करते हुए कोई भी मोबाईल नंबर डालने पर उक्त मोबाईल नंबर से कोई CREADIT CARD / DEBIT CARD का लिंक है या नही पता कर लेते थे। उसके बाद उक्त मोबाईल नंबरो पर बात करके अपने झासा मे लेकर स्कीन शेयरिंग APP जैसे Anydesk/ TeamViewer/ Rusk desk / quick support app का लिंक भेजकर स्कीन की गतिविधि को रिकार्ड कर साइबर थंगी करते हैं साथ ही हरियाणा फरीदाबाद निवासी विनोद एवं पूजा (पति-पत्नी) के नाम पर विभिन्न बैंको में फजी तरीके से खाता खुलवाकर उसमें ठनी का पैसा भेजते है जिसका खाता का ATM CARD इनके पास रहता है जिससे ये तत्काल विभिन्न ए०टी०एम० से पैसे का निकासी कर लेते है। गिरफ्तार अतीश दास को जेल भेजा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *