विष्णुगढ़ । प्रखंड अंतर्गत चेडरा पंचायत के चलंगा में झारखंड सरकार के निर्देशनुसार आंगनबाड़ी केंद्र के समीप से सहिया एवं ग्रामीण महिलाओं की उपस्थिति में मुखिया निर्मल कुमार के नेतृत्व में नशा मुक्ति रैली निकाली गई। रैली में शामिल महिलाएं नशा मुक्ति से सम्बंधित तरह-तरह के नारों के माध्यम से ग्रामीनों को नशे की लत से होनी वाली हानियों को बताया।जागरूकता रैली आंगनबाड़ी से प्रारंभ होकर घटवार टोला,बिरहोर टोला,आठ मिल होते हुए पुनः आंगनबाड़ी केंद्र में आकर समाप्त हुई। इस मौके मुखिया संघ सचिव निर्मल कुमार ने कहा कि नशा मुक्ति की अभियान सभी को सर्वप्रथम अपने घरों से करें,समाज अपने आप सुधर जायेगा।सिर्फ सरकार के निर्देश पर त्योहारो पर नही,नशा मुक्ति में सहयोग एवं दृढ़संकल्प प्रतिदिन करें।
आज नशा मुक्ति को लेकर सभी को आगाह किया जाता है,जो भी लोग इस धंधे से जुड़े है,वो स्वतः इससे हट जाएँ नही तो फिर कानूनी कार्यवाही को रहे तैयार। आज के अधिकतर विष्णुगढ़ के युवा नशे की गिरफ्त में है,जिससे एक पीढ़ी गर्त में समाने को तैयार है। नशा से सिर्फ नाश होगा विकास नही होगा । इस मौके पर मुख्य रूप से जी. सी. आर. पी सीमा देवी,ए. डब्लू कंचन देवी,वार्ड सदस्या रीता देवी, सहिया अनिता कुमारी,अध्यक्ष सुनीता देवी,रिंकी देवी, दामोदरी देवी,गीता देवी,धनेश्वरी देवी,भगवतिया देवी,कांति देवी, चाँदनी कुमारी,ललिता देवी,रीता देवी,सीमा देवी,बेबी देवी, वीणा देवी,नैना देवी,पिंकी देवी,सुलेखा देवी समेत काफी संख्या में महिलाएं शामिल थी।
