अजय कुमार जीतू

कतरास। आज शाम को नहाने के क्रम में विदेशी महतो 5 न. सेंद्रा निवासी के पुत्र 12 वर्षीय बच्चे शुभम की डूबने की खबर मिलते ही अपने बोकारो के कार्यक्रम को बीच में ही छोड़ कर घटना स्थल 22/12 पोखरिया पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस के युवा नेता सह झारखंड इंटक के प्रदेश सचिव श्री अशोक लाल पहुंचे। और उच्च पदाधिकारियों से दूरभाष पर संपर्क किया। जिले में मात्र एक गोताखोर दल होने के कारण और अंधेरा हों जाने की वजह से बचाव कार्य नहीं हो पाया। खबर लिखे जाने तक बचवह

श्री लाल ने डूबने वाले शुभम के रिशतेदार को ढांढस बंधाया और कहा कि मेरी जब भी जरूरत हो मुझे खबर कर दीजिएगा मैं पहुंच जाऊंगा।मौके पर जोगता थाना प्रभारी पंकज वर्मा, पवन यादव, अजीज,चंदन सिंह, शमशेर, पलटू सिन्हा आदि तमाम ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *