कतरास । कतरास थाना क्षेत्र के लिलोरी स्थान रेल ओवर ब्रिज के पास मोटरसाइकिल पर सवार सलानपुर के रहने वाले जोशना देवी का दर्दनाक मौत बताया जाता है । जोशना देवी अपने बेटे के साथ झिंझिपहाड़ी अपनी बेटी के घर जा रही थी । अचानक टेलर ने मोटरसाइकिल पर बैठे जोशना देवी को अपने चपेट में ले लिया जिससे दर्दनाक मौत हो गई । वहीं उसका बेटा मोटरसाइकिल चला रहा था । उसे कुछ नहीं हुआ लोगों ने टेलर को दौड़ा के पकड़ लिया बताया जाता है कि मौके पर पुलिस भी पहुंच चुकी है ।

महिला कतरास थाना क्षेत्र के सलानपुर की रहने वाली बताई जाती है और आज अपनी बेटी के घर झिंझि पहाड़ी जा रही थी । अपने बेटे के साथ उसी दरमियान घटी घटना बताया जाता है कि महिला का सर बुरी तरह से ट्रेलर गाड़ी ने कुचल दिया जिससे घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई देखने के लिए लोगों के लगे हुए हैं भीड़ ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *