बलियापुर । बलियापुर जिला परिषदसंख्या 25 से उषा महतो ने 8,933 मतों के अंतर से भाजपा के जिला उपाध्यक्ष जिप सदस्य घनश्याम ग्रोबर उर्फ काके ग्रोवर के पत्नी सविता ग्रोबर को हराया। पूरे बलियापुर में ये चर्चा की विषय थी कि आखिर काके बाबू की पत्नी को कौन हारा पायेगा, पर जब रिजल्ट आया तो पूरी तरह से कायाकल्प हुआ पड़ा था जनता जनार्दन ने किसी के कद-काठी, पैसा-रुतवा नही देखी, बल्कि कार्य देखा और उसके अनुसार मतदान किया। जिले में यह दूसरा रिकॉर्ड जीत उषा महतो ने की है।
ग्रामीणों का कहना है की जमीनी कार्यकर्ता की जीत हुई है। उषा महतो ने लाल झंडा का गौरव बढ़ाया है उषा महतो की जीत को आम आदमी की जीत बताया।
