निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती मनाई जाती है। इस बार बापू की 154 वी जयंती जामताड़ा जिला कांग्रेस इकाई द्वारा मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष हरिमोहन मिश्रा एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ताओं ने जामताड़ा गांधी चौक स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया। जिलाध्यक्ष सहित सभी कार्यकर्ताओं के द्वारा बारी बारी से महात्मा गांधी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर ने के बाद महात्मा गांधी अमर रहे,रघुपति राघव सीताराम का गीत गा कर बापू को याद किया गया। वहीं जिला अध्यक्ष हरिमोहन मिश्रा ने कहा कि आज हमारे बापू महात्मा गांधी जी की 154 वी जन्मदिन है। हम लोग सारे कांग्रेसी पूरे देश में हर साल की भाति इस वर्ष भी बड़े हर्ष उल्लास के साथ उनका जन्मदिन मना रहे हैं।गांधी जी आज कांग्रेस के विचारधारा है और गांधीजी के विचारधारा पर कांग्रेस पार्टी चली है, और चलेगी आजीवन कांग्रेस पार्टी के शपथ ली है की गांधी जी के विचारधारा को आगे लेकर चलना है और बढ़ाना है कोई अगर नकल करता है डुप्लीकेट करता है तो अलग बात है और गांधी जी के विचार धारा पर सबको चलना चाहिए। बहुत अच्छी बात है।
आप लोग देखे होगे कि आज यहां पर सभी कार्यकर्ता ने मेरे साथ रघुपति राघव सीता राम का भजन गया है और सीताराम और राम हमारे हैं।राम कांग्रेस पार्टी के हैं और हम लोग राम के राम भक्त हैं पूरी कांग्रेस पार्टी सभी विचारों पर हम कांग्रेस के कार्यकर्ता चलते आ रहे हैं।और आगे भी हमेशा चलेंगे।मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष प्रभु मंडल, अजीत दुबे, विजय दुबे, कालीचरण सरखेल, रफीक अनवर, युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष तनवीर आलम, इरशाद उल हक, विमल भैया, प्रखंड अध्यक्ष असलम अंसारी, मुस्तफा अंसारी, मुबारक अंसारी, शाकिर अंसारी, मिराज अंसारी, शिशिर मंडल आदि कई कार्यकर्ता उपस्थित।
