झरिया । झरिया सब्जी पट्टी स्थित टेंपो स्टैंड में 24 घंटे के हरि कीर्तन का आयोजन शनिवार से किया गया । हरि कीर्तन का उद्घाटन विश्व हिंदू परिषद के धनबाद जिला कोषाध्यक्ष अमित अग्रवाल ने शनिवार की सुबह फीता काटकर किया । इस दौरान दर्जनों की संख्या में अमित अग्रवाल के समर्थक, टेंपो स्टैंड के चालक, सह चालक व काफी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे । हरि कीर्तन के दौरान गायकों द्वारा 24 घंटे तक भजन गाया जाएगा और श्रद्धालु भक्ति के रस से सराबोर होंगे । मौके पर कौशल वर्मा, विवेक अग्रवाल, सुदर्शन पिलानिया उर्फ टाइगर, विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल मिलन केंद्र प्रमुख मंटू राम आदि लोग मौजूद थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *