निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी के आदेशानुसार आज थाना प्रभारी पु०अ०नि० प्रणय सत्यम सशस्त्र बल के हव० जेम्स मुर्मु, हव० संतोष पासवान, टाईगर मोबाईल के आरक्षी अनुरोध रजक के नेतृत्व में अवैध शराब के विरुद्ध छापामारी हेतु एक टीम गठित की गई। आज शाम को जैसे ही मिहिजाम थाना मोड़ के पास अवैध शराब के छापामारी हेतु पहुँचे की दो भरा हुआ बोरा एक बाइक में लोड कर जामताड़ा की ओर जा रहे थे। उक्त मोटरसाईकिल को रुकने का ईशारा करने पर मोटरसाईकिल चालक और अत्यधिक तेज गति से मोटरसाईकिल चला कर भागने लगा। पुलिस वाहन के द्वारा उक्त मोटरसाईकिल का पीछा करने पर उक्त मोटरसाईकिल में और एक अन्य बैठे व्यक्ति के द्वारा अमोई पुल के पास दो भरा बोरा फेंककर भागने लगे। उक्त मोटरसाईकिल को पकड़ने का प्रयास किया गया परन्तु मोटरसाईकिल चालक काफी तेज गति से मोटरसाईकिल लेकर भाग गये।

सशत्र बल के उपस्थिति में उक्त बोरे में रख (1) ROYAL Challenge 180 ml का 12 पीस (2) Royal Stage 180ml का 12 पीस (3) Sterling Reserve 180 ml का 11 पीस (4) MC Dowels 180 ml का 12 पीस (5) Tuborg बीयर 650 ml का 12 पीस (6) Budweiser बीयर 500 ml का 72 पीस अवैध शराब को विधिवत जप्त किया गया। जिसके लिए अग्रेतर करवाई की जा रही है। छापामारी दल में शामिल पुलिसकर्मी।पु०अ०नि० प्रणय सत्यम (थाना प्रभारी, हव0 जेम्स मुर्मु,।हव० संतोष पासवान, टाईगर मोबाईल के आरक्षी अनुरोध रजक शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *