निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । जिले में अवैध पत्थर, बालू, कोयला खनन और ढुलाई पर खनन विभाग पैनी नजर बनाए हुवे हैं। इसी कड़ी में आज जामताड़ा थाना क्षेत्र के मोहड़ा में स्टोन ग्रेन से भरा 14 चक्का ट्रक को जिला खनन पदाधिकारी दिलीप कुमार ने पकड़ा है। जिस अग्रेतर करवाई के लिए जामताड़ा थाना को सुपुर्द कर दिया है। खनन पदाधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि जिले में किसी भी प्रकार की अवैध खनन और ढुलाई नही होने दिया जायेगा। गुप्त सूचना के आधार पर आज मोहड़ा से एक एल पी ट्रक संख्या यू पी 14 जी टी 4658 में भरा स्टोन ग्रेन को पकड़ा गया है। इस ट्रक ड्राइवर के पास किसी प्रकार की कोई कागजात नही मिला है। जिसके लिए कानूनी प्रक्रिया के तहत जामताड़ा थाना को सुपुर्द कर दिया गया है। ट्रक कहाँ से आ रहा था और कहां जा रहा था इसकी जाँच की जायेगी।
