निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । मिहिजाम की पुलिस ने थाना क्षेत्र के पी बनर्जी हटिया रोड से करीब 15 हजार रुपए की बीयर को जब्त किया है। जानकारी के अनुसार जिले में नव पदस्थापित पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी को गुप्त सूचना मिली थी कि मिहिजाम से ट्रेन के रास्ते शराब की तस्करी कर बिहार ले जाने वाला है। जहां नव पदस्थापित पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मिहिजाम थाना प्रभारी प्रणय सत्यम ने पुलिस बल के साथ पी बनर्जी हटिया रोड से एक बोरा में रखे अबैध बीयर के केन को बरामद किया। इस बाबत मिहिजाम की पुलिस ने बताया कि एक बोरा में बारह बंडल बियर का केन सहित पेकेटिंग किए हुए बीयर को जब्त किया गया है। जिसमें की प्रत्येक बैंडल में छ बीयर का केन मिला है। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए बीयर को कागजी प्रक्रिया पूरा करने के बाद उत्पाद विभाग जामताड़ा को सौंप दिया गया है। पकड़े गए बियर का कीमत₹15 हजार रूपए आंका गया है।
