निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । राष्ट्रीयव्यापी कार्यक्रम मेरा माटी मेरा देश अभियान के निमित्त जामताड़ा नगर पंचायत के सभी वार्डों में अमृत वाटिका निर्माण हेतु वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा वरिष्ठ नेता वीरेंद्र मंडल सम्मिलित हुए। वहीं जामताड़ा भाजपा नगर अध्यक्ष पिंटू गुप्ता की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित की गई। मेरा माटी मेरा देश अभियान के निमित्त अमृत वाटिका निर्माण हेतु भाजपा वरिष्ठ नेता वीरेंद्र मंडल ने नगर पंचायत अंतर्गत सर्खेलडीह में वृक्षारोपण कर अमृत वाटिका निर्माण का विधिवत उद्घाटन किया। जामताड़ा नगर पंचायत अंतर्गत सभी 16 वार्डो से मिट्टी संग्रहित कर प्रत्येक वार्ड में 75 पौधारोपण कर अमृत वाटिका का निर्माण किया जाएगा।

भाजपा वरिष्ठ नेता वीरेंद्र मंडल ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम मेरा माटी मेरा देश के निमित्त भाजपा नगर इकाई के द्वारा जामताड़ा नगर पंचायत अंतर्गत सभी वार्ड और मोहल्ले में अमृत वाटिका निर्माण हेतु आज सर्खेलडीह में वृक्षारोपण कर इस कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत जामताड़ा नगर पंचायत के सभी 16 वार्डों में 75 पौधे लगाकर अमृत वाटिका का निर्माण किया जाएगा। जामताड़ा जिला स्तर पर सभी मंडलों के पंचायत और गांवों में भी वृक्षारोपण कर अमृत वाटिका का निर्माण किया जाएगा। इस राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर सभी कार्यकर्ता समर्पित भाव से अमृत वाटिका निर्माण हेतु सुकार्य कर रहे हैं।

राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम मेरा माटी मेरा देश को सफल बनाने के लिए सभी लोगों को अपने-अपने क्षेत्र में भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। श्री मंडल ने कहा कि राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम मेरा माटी मेरा देश के निमित्त दिल्ली में अमृत वाटिका निर्माण के लिए 7500 कलशों में देश के कोने-कोने से मिट्टी एकत्रित कर अमृत कलश यात्रा निकाली जाएगी। यह अमृत वाटिका एक भारत श्रेष्ठ भारत के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक होगी। मौके पर मुख्य रूप से भाजपा जिला महामंत्री सुमित शरण भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुकुमार सरखेल, भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ता सतीश सिंह,भाजयुमो जिला महामंत्री चंदन राउत, अंजनी तिवारी ,संजय साव, देवाशीष राय, विनोद चौबे ,राजेश कुमार ,किशोर सरखेल, संतोष सिंह ,धीरज प्रसाद सहित तमाम भाजपा कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *