धनबाद : रविवार को अजीत कुमार ने धनबाद के सिटी एसपी के रूप में अपना पदभार ग्रहण कर लिया है, जीसके साथ ही उन्होंने साफ शब्दों में कहा है कि धनबाद शहर को अपराध मुक्त बनाना हमारी पहली प्राथमिकता होगी । धनबाद में सिटी एसपी का पद खाली था। जिससे शहर की विधि-व्यवस्था पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा था। ऐसे में झारखंड सरकार ने अजीत कुमार को धनबाद सिटी एसपी की जिम्मेदारी सौंपी। जिसका पालन करते हुए सिटी एसपी अजीत कुमार ने रविवार को कार्यालय पहुंचकर पदभार संभाला। मौके पर सिटी एसपी अजीत कुमार ने साफ शब्दों में बताया कि झारखंड सरकार की प्राथमिकता है कि प्रदेश को नक्सली और अपराध मुक्त बनाया जाए। जिसे पूरा करने में पूरा करने में उनका सकारात्मक योगदान रहेगा। जल्द ही शहर को अपराध मुक्त बनाया जाएगा। इसके लिए विभाग के वरीय अधिकारियों और पुलिस कर्मियों के साथ तालमेल बिठाकर अपराधियों पर नकेल कसा जाएगा।

मालूम हो कि शहर में इन दोनों गैंगस्टरों का आतंक चरम पर है। जिसके तहत शहर के व्यापारी, ठेकेदार व अधिकारियों को धमकाकर रंगदारी वसूलने का धंधा जोरों पर है। इन दिनों गैंगस्टर प्रिंस खान ने कई प्रतिष्ठानों व व्यवसायियों के आवास पर गोलीबारी कर धमकी देने का कारोबार बना रखा है। जिससे लोग भयभीत होकर उसे ‘गुंडा टैक्स’ देने को मजबूर हो जाए। हालांकि इस गैंगस्टर के खिलाफ जिला पुलिस लगातार कार्रवाई करते हुए कई दर्जन अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल के सलाखों के पीछे भेज चुकी है। लेकिन रंगदारी के धंधे पर पूरी तरह लगाम नहीं लगाया जा सका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *