निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । शुक्रवार को गांधी मैदान के समीप प्रजा फाउंडेशन द्वारा संचालित कल्याण गुरुकुल में फ्लैग ऑफ़ सेरेमनी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा वरिष्ठ नेता वीरेंद्र मंडल सम्मिलित हुए। कल्याण गुरुकुल जामताड़ा में स्वरोजगार हेतु छात्राओं को विभिन्न कौशल विकास योजनाओं का प्रशिक्षण दिया जाता है। कल्याण गुरुकुल में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं 31वां बैच के प्रशिक्षण पूर्ण होने के उपरांत फ्लैग ऑफ़ सेरेमनी का आयोजन किया गया। फ्लैग आफ सेरेमनी कार्यक्रम में सभी छात्राओं को योग्यता सर्टिफिकेट एवं छात्रवृत्ति राशि देकर सम्मानित किया गया। कल्याण गुरुकुल पहुंचने पर भाजपा वरिष्ठ नेता वीरेंद्र मंडल का प्रशिक्षक एवं छात्राओं के द्वारा पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया।
प्रजा फाउंडेशन द्वारा संचालित कल्याण गुरुकुल में छात्राओं को स्वरोजगार से जोड़ने हेतु विभिन्न प्रकार के निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन किया जाता है। भाजपा वरिष्ठ नेता वीरेंद्र मंडल ने अपने संबोधन में कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी एवं पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के संयुक्त नेतृत्व में महिलाओं को स्वरोजगार प्रशिक्षण हेतु विभिन्न प्रकार के कौशल विकास कार्यक्रम का आयोजन किया गया हैं। जिससे झारखंड के युवतियों को स्वालंबन हेतु स्वरोजगार से जुड़े प्रशिक्षण निशुल्क ने दिया जाता है। आज हमारी बेटियां स्वरोजगार प्राप्त कर अपने परिवार का पूर्ण रूप से भरण पोषण कर रही है। पहले भी सैकड़ो की संख्या में कल्याण गुरुकुल से प्रशिक्षित छात्राओं को सीधे स्वरोजगार से जोड़ा गया हैं। मौके पर मुख्य रूप से गुरुकुल के प्राचार्य महेंद्र पाल प्रशिक्षक भानु तिवारी मिलन विश्वास, अविनाश कुमार सहित तमाम छात्राएं उपस्थित रहे।
