अजय कुमार जीतू
कतरास । जमुआटांड़ निवासी दिवाकर रजक की पत्नी पूजा देवी(21) की मौत संदेहास्पद परिस्थिति में बुधवार की शाम हो गई.बरोरा थाने की पुलिस शव को अपने कब्जे में लिया और पूजा के पति दिवाकर को भीड़ से निकाल थाना पहुंचाया.पूजा का मायके रानीपोखर बोकारो है.देर शाम महिला के परिजन जमुआटांड़ पहुंचे.शव को देख स्वजनों ने ससुरालवालों पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए आपा खो दिया और उग्र हो गए.घटना स्थल पर मौजूद बरोरा थाने की पुलिस ने बीच बचाव कर मामले को शांत किया।
