धनबाद । झारखंड लोक सेवा आयोग की 7-10वीं सिविल सेवा का अंतिम परिणाम (फाइनल रिजल्ट) जारी कर दिया गया है। इसमें बरवाअड्डा क्षेत्र पंडुकि अश्वनी फर्म हाउस निवासी बहू व चिरकुंडा की बेटी दीपिका कुमारी ने शानदार सफलता अर्जित की है। दीपिका ने पूरे झारखंड में 45 वां रैंक हासिल किया है। उन्हें झारखंड निबंधन सेवा मिला है।

धनबाद के बरवाअड्डा क्षेत्र के पंडुकी के अश्विनी फार्म हाउस के निकट रहने वाले मंटू प्रसाद की पत्नी दीपिका कुमारी ने जेपीएससी की परीक्षा में कामयाबी का झंडा गाड़ा है। दीपिका की शादी वर्ष 2014 में हुई थी। उन्हें एक पुत्र भी है, जिसकी उम्र छह साल है। चिरकुंडा के नेहरू रोड तालडांगा विजय कुमार साव की सुपुत्री दीपिका इस सफलता से काफी उत्साहित हैं और इस परिणाम का श्रेय ईश्वर, गुरूजन व पति, परिवार को दिया है।दीपिका ने बताया की 2020 से जेपीएससी की तैयारी करने लगी जिसमे पति और भाई का विशेष सहयोग की वजह से 2022 में जेपीएससी क्रैक किया।

सफलता सामने है झारखण्ड में 45 वां रैंक मिला जिससे मुझे और मेरे परिवार में काफी लोग उत्साहित है और कई परिवार ने फोन के माध्यम से बधाई दे रहे है। दीपिका के गैजेटेड ऑफिसर बनने से पूरे इलाके में हर्ष है। तथा बधाई देने के लिए उनके आवास पर लोग पहुँच रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *