अजय कुमार जीतू

कतरास । चिटाही स्थित फुटबॉल मेदान  में नवनिर्वाचित पंचायत  प्रतिनिधियों का अभिनंदन सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें सभी नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्य ,मुखिया एंव पंचायत समिति सदस्यों ने भाग लिया। आयोजित अभिनंदन सह सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए विधायक ढुलू  ने कहा कि यह समारोह नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि के सम्मान के लिए रखा गया है। पंचायत की सरकार चुने जाने के बाद लोगों में जो विश्वास है। उसे कायम रखने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हम भी जनता द्वारा चुने जाते हैं और आपको भी जनता ने चुनकर पंचायत के विकास का दायित्व सौंपा है। 

जो कार्य मेरे स्तर का होगा, हमें सूचित करें। विधायक ने सभी को भरोसा दिलाया कि लोगों के विकास को लेकर जो भी कार्य आपके माध्यम से आएगा, उसे जरूर पूरा करेंगे। सभी पंचायत प्रतिनिधियों को विधायक ने आश्वासन दिया कि जब भी जरूरत हो, मुझसे सीधे मिलकर जानकारी दें।हम सभी कंधे से कंधा मिलाकर पंचायतों का विकास करेंगे। जो लोगों से जुड़े कार्य होंगे, हरसंभव कोशिश की जाएगी कि सरकार की सभी महत्वाकांक्षी योजना अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।

साथ ही  बाघमारा विधायक ढुलू महतो के धर्मपत्नी सह भाजपा नेत्री  सावित्री देवी ने महिला प्रतिनिधियों को विशेष बधाई व  शुभकामनाएं देते हुए  कहा आप अपनी जिम्मेदारी को पूर्ण निष्पक्षता के साथ निभाए और जनता ने जो विश्वास किया हैं, उस पर खरा उतरने का प्रयास करें।
आपका साथ ,हर सम्भव सहयोग मेरा पूरा परिवार करता आया है करता रहेगा।

वहीं समारोह के मुख्य अतिथी भाजपा प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा ने पंचायती राज के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि अब पंचायती कार्य में काफी बदलाव आया है।  उन्होंने सभी जनप्रतिनिधि से कहा कि चुनाव में हार जीत होता रहता है। इसे लेकर आपस में खटास न पाले। आपसी प्रेम, भाई चारा और सामंजस्य बनाये रखें। जब आपस में एकता बनी रहेगी तो आपको सभी सम्मान करेंगे।

आपसे जनता को काफी उम्मीद है इसलिए सबकुछ भूलकर पंचायत के विकास हेतु कार्य करें। संबोधन के उपरांत बाघमारा विधायक ढुलू महतो एंव उनके धर्मपत्नी सह भाजपा नेत्री  सावित्री देवी ने सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि को बुके देकर , फूल माला पहनाकर व  शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया एंव आयोजित अभिनंदन सह  सम्मान समारोह के मुख्य अतिथी भाजपा प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा कों  बुके एवं अंगवस्त्र देकर स्वागत किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *