आर्थिक तंगी से जूझ रही रहे परिवार के समक्ष कैंसर बना चुनौती
रामावतार स्वर्णकार
इचाक: थाना क्षेत्र के हदारी गांव निवासी नन्द किशोर मेहता (33) पिता स्व. बालेश्वर महतो का शव मंगलवार को अहले सुबह मवि हदारी के निकट एक सरकारी कुंवे से मिला। जिसके बाद क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई । सुचना पाकर इचाक पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल हजारीबाग भेज दिया। जहां से पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। नंदकिशोर मेहता 29 जुलाई को रांची में अपनी पत्नी का इलाज करवाकर घर लौट रहा था। इसी बीच वह रास्ते से ही गायब हो गया। जानकारी के अनुसार उसने अपनी बहन को गीता देवी को फोन का कहा कि “अब मैं जा रहा हूं। मेरे बच्चों का ख्याल रखना।” उसके बाद उसका मोबाईल स्विच ऑफ हो गया।
परिजनों ने काफी खोजबीन किया लेकीन वह नहीं मिला। घटना के बाद गांव में मातम छा गया। बीमार पत्नि मनीषा देवी, दादी पारो देवी, मां कोलेश्वरी देवी, भाई दिनेश्वर मेहता बच्चे माही कुमारी, मयंक, मोंटी समेत पुरे परिवार का रो रोकर बुरा हाल है। इधर परिजनों ने बताया कि नंद किशोर अपनी बीमार पत्नी मनीषा देवी का इलाज़ करवाने रांची स्थित रिम्स में ले गया था। जहां से डॉक्टरों ने बेहतर ईलाज के लिए अपोलो हॉस्पिटल भेज दिया। अपोलो में 15 दिनों तक ईलाज चलने के बाद डॉक्टरों ने मनीषा को कैंसर होने की जानकारी देते हुए राँची स्थित कैंसर हॉस्पिटल भेज दिया। जहां से बेहतर ईलाज के लिए डॉक्टरों ने मुंबई रेफर कर दिया था। जिसके बाद वह पत्नी को हॉस्पिटल से छुट्टी करवाकर अन्य परिजनों के साथ घर भेज दिया और खुद गायब हो गया। जानकारी के अनुसार पेशे से ड्राइवर नंद किशोर कुछ दिनों से आर्थिक तंगी झेल रहा था। रांची में इलाज़ के दौरान काफी रुपए खर्च हो गए थे। उसके पास कैंसर जैसी बीमारी के इलाज़ के लिए इतने सारे पैसे नहीं थे। इधर सुसराल वाले भी पत्नी के बेहतर इलाज़ करवाने का दबाव बना रहे थे। इसलिए वह काफी परेशान था। इधर घर में मनीषा को मुंबई ले जाने की तैयारी चल रही थी। इसके लिए मंगलवार को मुंबई जाने के लिए फ्लाइट का टिकट भी बुक कराया जा चुका था। इसी बीच यह सनसनीखेज घटना घटी।
नन्द किशोर मेहता की शादी 10 वर्ष पूर्व थाना क्षेत्र के मंगुरा गांव निवासी काशी महतो की बेटी मनीषा से हुईं थीं। उसके तीन बच्चे हैं। नंदकीशोर के मौत के बाद परिवार के समक्ष मनीषा का इलाज़ और बच्चों के परवरिश की समस्या खड़ी हो गई है। इधर घटना को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता बटेश्वर मेहता, बीस सूत्री अध्यक्ष मनोहर राम, झामुमो नेता दिगम्बर मेहता समेत कई जनप्रतिनिधियों ने दुःख व्यक्त किया। और शौक संतप्त परिवार को ढाढस बंधाया।
