निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । आज इंडिया गठबंधन के बैनर तले विभिन्न विपक्षी पार्टियां जामताड़ा में भाजपा के खिलाफ यज्ञ मैदान से रैली निकाली और शहर का भ्रमण करते हुए पुराना कोर्ट स्थित धरना स्थल पर पहुंचे। इस रैली में कांग्रेस, झामुमो सीपीआई, सीपीएम, आम आदमी पार्टी, जदयू, राजद के नेता शामिल थे। धरना स्थल पर सभी दलों के नेताओं ने लोगों को संबोधित किया। अपने संबोधन के क्रम में नेताओं ने भाजपा की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए। जे एम एम के जिला अध्यक्ष श्यामलाल हेम्ब्रम ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के अनुसार हमलोग इंडिया गठबंधन के तहत केंद्र के भाजपा सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग कर रहे हैं। वहीं कांग्रेस जामताड़ा जिलाध्यक्ष हरिमोहन मिश्रा ने कहा कि वर्तमान सरकार पिछड़ा गरीब और अल्पसंख्यक आदिवासियों की विरोधी है।

मणिपुर में जिस प्रकार से आदिवासी महिलाओं के साथ जुल्म हुवे इससे पूरा देश शर्मशार हुवा है। मणिपुर राज्य और देश में भाजाप के सरकार है और महीनों से मणिपुर जल रहा है। वहीं मध्यप्रदेश में भी एक घिनोना हरकत किया गया था। पूरे देश में आदिवासी समाज के साथ घिनौनी हरकत हो रही है और केंद्र सरकार चुप बैठे हैं। वहीं जिस देश महिला आदिवासी राष्ट्रपति हो और देश में महिला आदिवासियों के साथ घिनौनी हरकत हो रही है। मणिपुर जल रहा था वैसे समय में प्रधानमंत्री विदेश यात्रा कर रहे थे। इससे प्रतीत होता है कि उन्हें देश के नागरिकों की चिंता नही है। आने वाले लोकसभा चुनाव में देश की जनता भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकेगी।

मौके पर राजद जिलाध्यक्ष दिनेश यादव, महासचिव सतपाल यादव, जे एम एम उपाध्यक्ष कैलाश साव, कांग्रेस नेता विजय दुबे, कलाली चरण सर्खेल, विमल भैया, जदयू जिलाध्यक्ष सुनील राय, आम आदमी पार्टी जिला प्रवक्ता जय राम राय, जिला प्रभारी शत्रुघ्न पंडित, जिप सदस्य दीपिका बेसरा, सीपीएम मोहन मंडल, सीपीआई गौर रवानी, कांग्रेसी रफीक अनवर, विजय दुबे, अजीत दुबे, बीरबल अंसारी, दानिश रहमान, असलम अंसारी, राजद जिला सचिव सतपाल यादव, झामुमो के चंचल राय, असीत मंडल, साकेश सिंह, डॉक्टर अब्दुल मन्नान अंसारी जयप्रकाश मंडल कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर कैलाश प्रसाद साहू और इरसादुल हक अरसी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *