निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । रविवार को नाला विधानसभा क्षेत्र के बिंदापाथर के अंतर्गत सिद्धू कान्हू युवा क्लब चरकदाहा के तत्वाधान में एक दिवसीय फुटबॉल मैच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा वरिष्ठ नेता सा पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष जामताड़ा वीरेंद्र मंडल सम्मिलित हुए। आयोजक मंडली की ओर से भाजपा नेता वीरेंद्र मंडल का फूल माला पहनाकर एवं पुष्पगुच्छ देकर भव्य रूप से स्वागत किया गया। एक दिवसीय फुटबॉल मैच प्रतियोगिता में कुल 8 टीमों ने भाग लिया। रोमांचक फुटबॉल मैच प्रतियोगिता को देखने के लिए हजारों की संख्या में क्षेत्रवासी दर्शक के रूप में पहुंचे। इस फुटबॉल मैच प्रतियोगिता में रोमांचक फाइनल मुकाबला मिलाप टीम 11 एवं मनोज टीम 11 के बिच खेला गया ।
जिसमें हाट पालोजोरी के मिलाम टीम 11 विजेता टीम घोषित हुई। श्री मंडल ने दोनों विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कृत राशि देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि भाजपा वरिष्ठ नेता वीरेंद्र मंडल ने कहा कि सिद्धू कान्हू युवा क्लब, चरकदाहा के तत्वाधान में एक दिवसीय फुटबॉल मैच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। रोमांचक फुटबॉल मैच प्रतियोगिता के आयोजन के लिए आयोजक मंडली को अपनी ओर से धन्यवाद एवं बधाई देता हूं। किसी भी खेल को हमेशा खेल भावना से खेला जाना चाहिए। खेल हमारे तन मन को स्वस्थ रखता है तथा साथ ही खेल के क्षेत्र में खिलाड़ियों का सुनहरा भविष्य निहित हैं। इस तरह के प्रतियोगिता के आयोजन होने से खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा निखारने और दिखाने के लिए एक सुसज्जित मंच प्राप्त होता है।
अगर खिलाड़ी सच्चे मन और लगन से मेहनत करे तो राज्य स्तर से लेकर देश स्तर पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकता हैं। जिसके कई बड़े उदाहरण हमारे झारखंड राज्य में हैं। हमारे जामताड़ा में भी से खिलाड़ियों की असीम संभावना है बस देर है तो सरकार की ओर से खेल को प्रोत्साहन देने की और ऑडियो को सभी प्रकार की सुविधा प्रदान करने की। इस फुटबॉल मैच प्रतियोगिता में सम्मिलित सभी खिलाड़ियों उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं तथा साथ ही इस मनोरंजक खेल को देखने के लिए पहुंचे हजारों क्षेत्रवासियों को मैं तहे दिल से धन्यवाद देता हूं। मौके पर मुख्य रूप से भाजपा जिला महामंत्री साहब बिंदापाथर पंचायत मुखिया प्रभास हेंब्रम ,मंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश यादव मंडल महामंत्री मंगल सिंह ,किसान मोर्चा अध्यक्ष बारीन सिंह ,युवा मोर्चा महामंत्री आस्तिक भंडारी, अशोक महतो, परेश महतो, मुकेश यादव, अबोध महतो ,सुबोधन मुर्मू ,संदीप हेंब्रम, अशोक सोरेन, लखेश्वर मुर्मू, मनोज मरांडी ,प्रकाश मुर्मू ,बासुदेव मरांडी ,दिलीप हांसदा, सुनील मुर्मू , गांव के मांझी हड़ाम हराधन मुर्मू और तमाम क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
