निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । शहरपुरा, सुपायडीह, दक्षिण बहाल, गोपालपुर, उदलबनी, बेवा, दुलाडीह, सोनबाद चेंगायडीह, मेंझिया, चलना, सुखजोरा, रानीडीह, पंजानिया, लाधना, चंद्रढीपा, बरजोरा, शहरडाल, जियाजोरी, कुशबेदिया, पियालसोला, शिवलीबाड़ी के लोगों को अब आयरन फ्री शुद्ध पानी मिलेगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस योजना को स्वीकृत कर पूरे जामताड़ा क्षेत्र के लोगों को एक बड़ा सौगात दिया है। हजार चुनौतियों के बावजूद विकास की पटरी पर जामताड़ा को लगातार आगे ले जाते हुए जामताड़ा विधायक डॉ इरफान अंसारी ढाई सौ करोड़(250करोड़) की लागत से जामताड़ा प्रखंड पूर्ण आच्छादन ग्रामीण पेय जलापूर्ति योजना के निर्माण कार्य का शिलान्यास सह भूमि पूजन लाधना के तालबेड़िया पहुँच कर किया।

मौके पर आसपास की ग्रामीण एवं पंचायतों से लगभग सैंकड़ों की संख्या में लोग ऐतिहासिक पल में उपस्थित हुए।समस्त लोगों को शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए विधायक के काफी लंबे समय से प्रयासरत थे। विधायक का यह ड्रीम प्रोजेक्ट था। उनका एकमात्र सपना था कि शहर के साथ-साथ गांव के लोगों को भी शुद्ध पेयजल मिल सके। मौके पर विधायक ने कहा की जामताड़ा प्रखंड के ग्रामीण जलापूर्ति योजना से लगभग 22 पंचायतों के 124 गांव के लगभग 2 लाख लोग लाभान्वित होंगे और उन्हें शुद्ध पानी मिलेगा। इन सभी पंचायत शहरपुरा सुपायडीह दक्षिण बहाल गोपालपुर उदलबनी बेवा दुलाडीह सोनबाद चेंगायडीह मेंझिया चलना सुखजोरा रानीडीह पंजानिया लाधना चंद्रढीपा बरजोरा शहरडाल जियाजोरी कुशबेदिया पियालसोला शिवलीबाड़ी के लोगों को अब आयरन फ्री शुद्ध पानी मिलेगा।

यह योजना स्थित के लिए काफी महत्वपूर्ण है। इस योजना को स्वीकृत कराने के लिए मैंने एड़ी चोटी एक कर दी थी जिसका नतीजा है की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी ने इस योजना को स्वीकृत कर पूरे जामताड़ा क्षेत्र के लोगों को एक बड़ा सौगात दिया है। मैं मुख्यमंत्री जी को पूरे जामताड़ा वासियों की तरफ से हृदय से आभार प्रकट करता हूं।।आगे विधायक ने कहा की अब हमारे लोगों को पीने के लिए शुद्ध पानी मिलेगा। आपका विधायक होने के साथ-साथ मैं डॉक्टर भी हूं और मैंने कहा है की साफ एवं शुद्ध पानी पीने से दिमाग का विकास होता है। हमारे यहां का पानी आयरन युक्त है जिससे कई बीमारियों के होने का खतरा रहता है। इसलिए मेरा यह सपना था कि मैं अपने लोगों को शुद्ध पानी पिला सकूं। आज इतनी बड़ी सौगात जामताड़ा वासियों को सौंपकर दिल से खुशी मिल रही है। आज यहां के लोगों के चेहरों में खुशी साफ साफ दिख रही है। अब हमारे गरीब आदिवासी दलित एवं अल्पसंख्यक वर्ग को भी पीने के लिए शुद्ध पानी मिलेगा।

मौके पर मुखिया पार्वती सोरेन देवीसन हांसदा रोबिन मिर्धा, परिमल टुडू, सोम सोरेन, सनातन किसकु, मनोहर राय, मनोरंजन राय, अनिल राय, सुनील राय, नेपाल राय, बादल पंडित, जियाराम हांसदा, सुधीर किसकु, दाऊद अंसारी, परिमल मंडल, सुबोध ओझा, परवेज रहमान सहित अन्य मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *