निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । एस पी मनोज स्वर्गियारी आज जामताड़ा थाना का वार्षिक निरीक्षण करने पहुँचे। जहाँ पुलिस कर्मियों द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। जिसके बाद थाने में इस्तेमाल किये जाने वाले सामग्री, फाइल, भवन का निरीक्षण किया। पत्रकारों से बात करते हुवे एस पी मनोज स्वर्गियारी ने कहा की आज थाने का वार्षिक निरीक्षण है। जिसमें थाने में पेंडिन पुराने मामले, पेंडिंग मामलों का जाँच कर उचित दिशा निर्देश थाना प्रभारी को दिया जायेगा। इसके अलावा गुंडा पंजी, डकैती पंजी का किस प्रकार से निगरानी रखा जा रहा है। इन सबका निरीक्षण किया जा रहा है। इसके अलावे थाना में रखे सामानों का भी निरीक्षण किया जाना है।
