विजय पासवान की रिपोर्ट

भगतडीह । झरिया थाना क्षेत्र के भगतडीह परसाटाड निवासी सुरेश तिवारी के 12 वर्षीय पुत्र अजीत कुमार तिवारी व इसराइल उर्फ लालू के 10 वर्षीय पुत्र वारिस इराकी घर के समीप से रहस्यमय परिस्थिति में शुक्रवार सुबह 10:00 बजे से लापता हो गया. जहां अजीत कुमार ब्लू टीशर्ट हरा पेंट हवाई चप्पल पहने हुए हैं. वही वारिस ब्लू टीशर्ट ब्लैक पेंट पहने हुए है. दोनों के पिता मजदूरी कर घर चलाते हैं. वही अजीत की मां सीमा देवी, वारिस की मां शाहिदा खातून का रो- रो कर बुरा हाल हो चुका है. लापता हुए बच्चों के परिजन वह मोहल्ले के लोग खोजबीन में जुटे हुए हैं.

काफी खोजबीन कर ने के बाद भी लापता बच्चों का कोई सुराग नहीं लगा. पीड़ित परिवार के सदस्यों ने झरिया थाना में लिखित शिकायत देकर पुलिस से बच्चों को खोजने की गुहार लगाई है. पुलिस ने पीड़ित परिवारों के आवेदन पर लापता का मामला दर्ज करा खोजबीन में जुटी है. वही महल्ले के लोग भी पीड़ित परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होने के कारण अपने अस्तर से खोजबीन में जुटे हैं. लोगों का कहना था कि बच्चे अक्सर मोहल्ले के आसपास से खेलते थे. वही परिवार के सदस्यों का कहना है कि बच्चे नाश्ता कर घर से खेलने की बात बोल कर निकले थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *