अजय कुमार जीतू
कतरास । शनिवार को शाम को भूली धनबाद सड़क पर बौआ 7 नंबर के समीप सड़क किनारे ठेला पर गुपचुप खा रहा था तभी लखीराम का पुत्र व ठेला वाला मेघु साव स्कॉर्पियो के चपेट में आ गया। जिसकी स्थिति गंभीर बतायी जा रही है।घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि धनबाद की तरफ से उक्त स्कॉर्पियो का नंबर जे एच 10 सी एच 0755 है।जिसकी चपेट में आने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।
घटना में निचितपुर टाउनशिप निवासी मेघु साव ठेला पर गुपचुप बेच रहा था। तभी उक्त घटना घटी। पुलिस ने घायल को एनएमएमसीएच धनबाद में ईलाज के लिये भेजा जहाँ घायलों की स्थिति दयनीय बतायी जा रही है। घटना के बाद घटना स्थल पर ग्रामीणों की काफी भीड़ जुटी हुई है। ग्रामीण पुलिस से घटना स्थल पर स्कूल व मोड़ के कारण भीड़ भाड़ होने के कारण स्पीड ब्रेकर बनाने व दोषी पर कानूनी कार्यवायी करते हुई मुआवजा देने की मांग कर रहे थे। स्कार्पियो किसी शिवा दास की बताई जा रही जिसे ईस्ट बसूरिया ओ पी पुलिस ने जब्त कर थाना ले गयी।
भीड़ को नियंत्रित करने के लिये ओ पी प्रभारी शंकर विश्वकर्मा स अ नि गंगा पासवान सहित तेतुलमारी पुलिस तत्पर दिखे।
