झरिया । झरिया के जोरापोखर थाना क्षेत्र में बीती देर रात को कोयला लोड हाईवा अनियंत्रित होकर एक घर में जा घुसी .जिससे घर के लोग तो बाल-बाल बच गए. लेकिन इस घटना में नई स्विफ्ट और तीन बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया . साथ ही प्रमोद पासवान और रामअवतार पासवान का घर भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया .
मकान मालिक की माने तो इस घटना से लगभग 20 लाख का नुकसान हुआ है .फिलहाल जोरापोखर पुलिस ड्राइवर को हिरासत में ले कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है .वही मकान मालिक का कहना है कि इस घटना में हुए नुकसान की भरपाई हाइवा मालिक करें।
