अजय कुमार जीतू

कतरास । आज शहीद रणधीर वर्मा चौक पर पिछले 04 मई से अनिश्चित कालीन धरना पर बैठे श्री चिटाहि निवासी श्री अशोक महतो उनकी पत्नी श्रीमती कुंती देवी और उनके बच्चों से मिल कर उनका हौसला बढ़ाया झारखंड प्रदेश इंटक के प्रदेश सचिव श्री अशोक लाल। और उनके चिटाही स्थित दुकान के सामने से जबरन खड़ी की हुई टैंकर और ईट को प्रशासन द्वारा हटाए जाने के लिए मुबारकबाद दिया।फिर श्री लाल को प्रशासन से साथ हुए बैठक के बारे में अशोक महतो ने पूरी बातों को विस्तार से बताया कि किस तरह प्रशासन के लोग उनलोगो को गुमराह कर धरना से उठाना चाहते हैं,

कैसे किसी और के अंगूठे के निशान को शांति देवी का अंगूठा बता कर उन्हे बहला कर धरना स्थल से उठाना चाहते हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए श्री अशोक लाल ने बाघमारा के अंचल अधिकारी श्री कौशल किशोर से मोबाइल पर बात की और पीड़ित परिवार का पक्ष रखा। अन्त में मामले की देखते हुए और प्रशासन के ढुल मूल रवैए को देखते हुए श्री अशोक लाल ने चुनौती देते हुए कहा कि अगर सोमवार तक समझौता पत्र पर शांति देवी के अंगूठे के निशान को गवाहों के द्वारा सत्यापित नही करवाया जाता है तो मैं भी पीड़ित परिवार के साथ मंगलवार से धरना पर बैठूंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *